रिश्ते के देवर ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

0

किरनापुर क्षेत्र में आने वाले ग्राम निवासी एक विधवा महिला ने अपने रिश्ते के देवर के विरुद्ध शादी का झांसा देकर देहशोषण करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाई। किरनापुर पुलिस ने इस 29 वर्ष इस महिला द्वारा की गई रिपोर्ट पर प्रतीक करड़े निवासी सूर्याटोला गोंदिया महाराष्ट्र के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस महिला का विवाह 11 नवंबर 2011 को हुई थी। जिसके दो बच्चे हैं। 6 अप्रैल 2018 को इस महिला के पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। जिसके बाद यह महिला अपने ससुराल में सास और दोनों बच्चों के साथ रह रही है।

इसके बाद आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाएं जिसके बाद महिला ने प्रतीक से शादी करने बोली तो प्रतीक शादी करने से मुकर गया ।महिला द्वारा की गई रिपोर्ट पर प्रतीक करडे ग्राम सूर्याटोला गोंदिया महाराष्ट्र निवासी के विरुद्ध धारा 376 376(2)एन और 506 भादवी के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here