रीता बहुगुणा के बेटे ने मांगा टिकट, सांसद ने कहा – ये उनका हक है

0

 इलाहाबाद से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के रुख से सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की बेटी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की बहन प्रो. रीता जोशी अपने बेटे मयंक जोशी के लिए टिकट मांग रही हैं। इसके लिए उन्होंने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। धर्मेंद्र प्रधान से से काफी देर चर्चा के बाद बाहर निकलते समय रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि उनका बेटा मयंक जोशी लंबे समय से पार्टी के लिए कार्य कर रहा और यदि वह टिकट मांगता है तो इसमें गलत क्या है। पार्टी कार्यकर्ता होने के चलते टिकट मांगना उसका हक है। प्रो. जोशी ने प्रदेश प्रभारी से बेटे के लिए टिकट की मांग की थी। वैसे डॉ. रीता बहुगुणा का कहना है कि उन्होंने पार्टी से अपने बेटे की पैरवी नहीं की है। रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि वह प्रदेश प्रभारी को प्रयागराज का हाल बताने गई थीं। उनका बेटा टिकट मांग रहा है, ये उनका हक है, पार्टी हाईकमान अब इस पर विचार करेगा।

रीता जोशी बोली, अब वह नहीं लड़ेगी चुनावसाथ ही रीता बहुगुणा जोशी ने यह भी कहा कि अब वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। डॉ. रीता बहुगुणा जोशी राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री थीं। साल 2019 में पार्टी ने इलाहाबाद संसदीय सीट से टिकट दिया था। विजयी होने पर उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुकी डॉ. जोशी मेयर भी रह चुकी हैं। वह पहले समाजवादी पार्टी में थी और इसके बाद कांग्रेस में भी गई थी, लेकिन बाद में भाजपा ज्वाइन कर ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here