रीवा में सनकी आशिक ने मचाया तांडव, घर में घुसकर गर्लफ्रेंड को मारी गोली

0

जिले में अपराधियों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। आए दिन हो रहीं घटनाओं को देखकर कहा जा सकता है कि यह अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। यहां गोली चलने की घटनाएं आम हो गई हैं। पहले तो दुश्मनी में गोली चलती थीं लेकिन अब प्यार में भी चलने लगी हैं। ताजा मामला रीवा के सिविल लाईन थाना अन्तर्गत चाणक्य पूरी नगर का है, जहां की रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा को उसके प्रेमी ने घर में घुस कर गोली मार दी।

गोली युवती के कंधे के पास लगी है, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई है। मौके से आरोपी भाग निकला। घटना के वक्त युवती अपने छोटे भाई के साथ अकेली थी। घटना की जानकारी आसपास वालों और परिवार को होने के बाद उसे गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसे तलाश करने पुलिस की कई टीम जुटी हुई हैं। घटना को लेकर बताया जा रहा है की युवती का युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और आपसी विवाद होने के बाद यह घटना घटित हुई। घटना की वास्तविक सच्चाई क्या थी ये तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here