रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

0

रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 को आज (मंगलवार) भारत में लॉन्च किया गया। हिमायल बेस्ड इस बाइक की कीमत 2.03 लाख (एक्स-शोरूम) है। कंपनी के अनुसार रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 एक एडीवी क्रॉसओवर है। यह एडवेंचर मोटरसाइकिल और स्क्रैम्बलर्स दोपहिया वाहनों में से एक है। रॉयल एनफील्ड भारत और विदेशी बाजारों में एक बड़ा मार्केट हथियाने के प्रयास में अपने उत्पादों को आक्रामक रूप से आगे बढ़ा रहा है। ऑटोमोबाइल कंपनी है कि स्क्रैम 411 उस रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आइए जानते हैं नई रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 के फीचर्स के बारे में।

इन से होगा मुकाबला

रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 का मुकाबला Yezdi Scrambler और Honda CB350RS से होगा। मोटरसाइकिल प्रमुख ने अपनी हिमालयन एडवेंचर मोटरसाइकिल के साथ सफलता का स्वाद चखा है। हिमायलन की सफलता से प्रेरित, रॉयल एनफील्ड भारत में अधिक एडवेंचर मॉडल लॉन्च करने का टारगेट बना रही है। स्क्रैम 411 उसी स्ट्रेटेजी के तहत आता है।

रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 कलर ऑप्शन

स्कैम 411 को नए इंस्ट्रूमेंट कंसोल, छोटे फ्रंट व्हील और बेसिक बॉडी पैनल सहित बुनियादी उपकरणों के उपयोग के साथ किफायती बनाया गया है। इसे व्हाइट, सिल्वर, ब्लैक, ब्लू, ग्रेफाइट रेड और येलो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 फीचर्स

इसमें डिजिटल सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आरामदायक सीटों के साथ एर्गोनोमिक डिजाइन, एलईडी टेललाइट मिलता है। बाइक के फ्रंट व्हील 19 इंच और रियर व्हील 17 इंच के है। इसमें हिमायलन जैसे ही पावरट्रेन है, जो 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इस इंजन से आउटपुट 24.3 bhp और 32Nm रिकॉर्ड किया गया है।

डाइमेंशन्स की बात करें तो स्मैक 411 में 1455 mm का थोड़ा छोटा व्हीलबेस है। ग्राउंड क्लीयरेंस को 200 mm तक कम कर दिया गया है। सीट की ऊंचाई 795 mm है। इसमें 190 mm का फ्रंट ट्रैवल और 180 mm का रियर ट्रैवलिंग सस्पेंशन मिलता है। बाइक में ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम भी है। जिसे पहले Meteor 350 के साथ पेश किया गया था। साथ ही वैकल्पिक किट में बाइक का सेंटर स्टैंड शामिल है, जो स्टैंडर्ड किट का हिस्सा नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here