विदेश से लौटकर न्यासा देवगन ने मुंबई में की पार्टी

0

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन को अक्सर उनके बी टाउन फ्रेंड्स के साथ स्पॉट किया जाता है। उनकी पार्टी की फोटो भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अब हाल ही में न्यासा को पार्टी करते हुए मुंबई में स्पॉट किया गया। यहां वो अपने बी-टाउन फ्रेंड जाह्नवी कपूर और ओरहान अवात्रामणि के साथ नजर आईं। ओरहान ने इंस्टाग्राम पर पार्टी की तस्वीरें शेयर की, जिसमें स्टार किड्स मस्ती करते दिख रहे हैं। पार्टी में न्यासा ने ब्लू कलर का टॉप पहना था और उसे डेनिम स्कर्ट के साथ पेयर किया था। वहीं जाह्नवी ने पार्टी के लिए ब्लैक मिनी ड्रेस पहनी थी। जाह्नवी और न्यासा को कुछ दिनों पहले ही एम्सटर्डम में स्पॉट किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यासा पार्टी की भी शौकीन हैं, जहां वो एक रेस्टोरेंट में अपने दोस्तों के साथ पोज देते हुए नजर आए थे। जाह्नवी पहले से ही एक स्टार हैं, वहीं फैंस न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here