विद्युत करंट लगने से संतोष घायल, उपचार जारी

0

मकान में लगे विद्युत कनेक्शन के सर्विस लाईन का कार्य करते समय शनिवार को शाम ७ बजे विद्युत करंट लग जाने से जाम निवासी ४० वर्षीय संतोष लिल्हारे घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रलालबर्रा में भर्ती किया गया है जहां उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जाम निवासी रामसिंह बाहेश्वर के घर की विद्युत कनेक्शन का सर्विस लाईन ३१ मई को खराब हो गया था जिसे सुधारने के लिए जाम निवासी ४० वर्षीय संतोष लिल्हारे शनिवार की शाम ७ बजे रामसिंह के घर गया था और विद्युत कनेक्शन के सर्विस लाईन को सुधारने का कार्य कर रहा था तभी अचानक विद्युत करंट लग जाने से वह झुलस गया और बेसुध हो गिर गया जिसके बाद आसपास स्थित लोगों ने उसे उठाकर तत्काल १०८ वाहन को घटना की सूचना दी और १०८ वाहन की मदद से करंट लगने से घायल व्यक्ति को लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाकर भर्ती किया गया जहां उपचार जारी है जो खतरे से बाहर है और बाल-बाल बच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here