विराट VS रोहित की लड़ाई में फंसे हर्षा भोगले, ट्वीट से हुआ विवाद, जानें पूरा मामला

0

आईपीएल 2023 में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है। उन्होंने अब तक खेले गए 3 में दो मुकाबलों में अर्धशतक भी जड़ा है। विराट ने लखनऊ के खिलाफ 44 गेंद में 61 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट पारी के दौरान 139 का रहा। लेकिन किंग कोहली बीच में थोड़ा धीमा हो गए थे, जिसके चलते उनकी काफी आलोचना भी हुई। वहीं क्रिकेट एक्सपर्ट और कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी विराट कोहली को उनके स्ट्राइक रेट को लेकर लताड़ा।

वहीं बीते मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भी जमकर गरजा। उन्होंने शुरुआत तो तेज गति से की थी। लेकिन जब वह आउट हुए तो उन्होंने 45 गेंद में 65 रन बनाए थे। हालांकि रोहित की पारी के बीच में हर्षा भोगले ने उनकी सरहाना करते हुए ट्वीट किया था। बस इसी को लेकर एक फैन ने उनकी क्लास लगा दी।

हर्षा की लगाई फैन ने क्लास

विराट कोहली और रोहित शर्मा की दोनों पारियों का जिक्र करते हुए फैन ने कहा, ‘क्रिकेट एक्सपर्ट्स के डबल स्टैंडर्ड्स’। देखा जाए तो दोनों ने तकरीबन एक ही स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। लेकिन हर्षा ने विराट के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाए जबकि रोहित की प्रशंसा की। यह बात फैन को एक नजर नहीं आई और उन्होंने सोशल मीडिया पर हर्षा भोगले की क्लास लगा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here