विश्वकप में खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ा रही उनकी पत्नियां

0

कतर में चल रहे विश्वकप फुटबॉल में भाग ले रही टीमों के खिलाड़ियों की महिला हमसफर भी उनका अच्छा साथ दे रही हैं। ईरान के खिलाफ हुए मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाड़ियों की इन खूबसूरत साझेदारों ने उनका हौंसला बढ़ाया था। इन खिलाड़ियों की पत्नियां रहीं चर्चाओं में ।
हैरी केन
इंग्लैंड के फुटबॉल कप्तान हैरी केन की पत्नी उनकी बचपन की दोस्त केटी गुडलैंड हैं। केटी पेशे से फिटनेस कोच हैं। बहामास में छुट्टियां बिताने के दौरान केन ने केटी को प्रपोज किया था। केटी और केन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रही हैं।
हैरी मैगुइरे
फर्न हॉकिन्स और इंग्लैंड के डिफेंडर हैरी मैगुइरे काफी सुर्खियों में रहते है। मैगइरे और हॉकिन्स ने 2018 के वर्ल्ड कप से पहले फरवरी महीने में सगाई की थी। फर्न हॉकिन्स पेशे से एक फिजियोथेरेपिस्ट, फोटोब्लॉगर और इंटरनेट स्टार मैगुइरे से सगाई के बाद वह चर्चाओं में रहीं।
रहीम स्टर्लिंग और पेज मिलियन
रहीम स्टर्लिंग की मंगेतर पेज मिलियन एक एक मॉडल हैं। वह इंडो-अमेरिकन मूल की हैं। रहीम स्टर्लिंग की मंगेतर होने के साथ-साथ उनकी बहुत अच्छी दोस्त भी है। पेज ने रहीम स्टर्लिंग के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी और लिवरपूल में उनके साथ बस गयीं
ल्यूक शॉ और अनुष्का सैंटोस
ल्यूक शॉ और उनकी साझेदार अनुष्का सैंटोस के दो बच्चे हैं। अनुष्का को अक्सर मैनचेस्टर यूनाइटेड के कार्यक्रमों में उनके साथ देखा जाता रहा है हालांकि दोनों अपने रिश्ते को निजी रखना पसंद करते हैं।
मेगन पिकफोर्ड
जॉर्डन पिकफोर्ड की पत्नी का नाम मेगन पिकफोर्ड है। वह अपने पति का खूब समर्थन करती हैं। विश्व कप में ईरान के खिलाफ मैच में जॉर्डन पिकफोर्ड को गोलकीपर के रूप में टीम में शामिल थे।
काइल वॉकर
डिफेंडर काइल वॉकर और एनी किलनर की जोड़ी काफी चर्चाओं में रही है। मॉडल एनी 12 साल से काइल के साथ हैं और दोनों के तीन बच्चे भी हैं। वॉकर और किलनर ने इस साल शादी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here