वीमार्ट की महिला मैनैजर ओर उसके सहायक अधिकारी से प्रताडित होकर युवक ने की थी खुदकुशी

0

राजधानी की अशोका गार्डन पुलिस ने इलाके में रहने वाले शुभम पाठक द्वारा जून 2020 में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने के मामले मे जॉच के बाद वीमार्ट की महिला मैनेजर और उसके सहायक अधिकारी के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कैलाश नगर सेमरा मे रहने वाला 26 वर्षीय शुभम पुत्र राजकुमार पाठक जहांगीराबाद स्थित वीमार्ट में काम करता था। काम करने के दौरान शुभम की वीमार्ट की मैनेजर दीप्ती बैरागी से नजदीकियां बढ़ गई थीं। ओर दोनों ने शपथपत्र पर लिखापढ़ी कर शादी करली ृ, और साथ रहने लगे थे। बाद मे दीप्ती की नजदीकीया सहायक मैनेजर मनोज भारद्वाज से बढ गई। इसके बाद दीप्ती ने शुभम के साथ रहना छोड दिया वही उससे दुरिया बनाते हुए बातचीत भी बंद कर दी। इससे शुभम काफी मानसिक तनाव में रहने लगा था। इसी डिप्रैशन के कारण 27 जून 2020 को शुभम ने अपने घर में फांसी लगा कर जान दे दी थी। पुलिस ने बताया कि खुदकुशी से पहले शुभम ने छह पेज का सुसाइड नोट भी लिखा था। इस नोट मे उसने दीप्ती से उसके रिश्ते और प्रताड़ना का जिक्र किया था। साथ ही अपने परिवार वालो से अपनी गलतियों के लिए माफी मांगी थी। सुसाइड नोट की जांच के साथ ही पुलिस ने परिजनो के परिवार के लोगों के ब्यानो के आधार पर दीप्ती बैरागी और सहायक मैनेजर मनोज भारद्वाज के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला कायम कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here