शनि के एक और चंद्रमा पर विशाल समुद्र के सुबूत मिले

0

शनि ग्रह के एक और चंद्रमा डायोनी पर विशाल समुद्र होने के सुबूत मिले हैं। टाइटन और इंसेलेडस की सतह के नीचे भी समुद्र होने की बात पहले सामने आ चुकी है।

कैसिनी यान की ओर से भेजे गए ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से इस बात की पुष्टि हुई है। यह यान हाल में ही डायोनी के काफी समीप से गुजरा था। इस दौरान कई चित्र लिए गए थे।

बेल्जियम की रॉयल आब्जर्वेटरी के शोधकर्ताओं ने चित्रों का विश्लेषण कर इसका पता लगाया है। उन्होंने बताया कि समुद्र चंद्रमा की सतह और केंद्र के बीच स्थित है। यह सतह से सौ किलोमीटर नीचे हो सकता है।

कई किलोमीटर गहरा समुद्र चट्टानों से घिरा हुआ है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने इसे जीवों की मौजूदगी के लिए अनुकूल बताया है। फिलहाल इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

चट्टान और पानी के बीच संपर्क पोषक तत्व और ऊर्जा की उत्पत्ति के लिए महत्वपूर्ण होता है। जीवन की संभावना के लिए इन दोनों की मौजूदगी जरूरी होती है। कैसिनी अभियान नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और इतालवी अंतरिक्ष एजेंसी की साझा परियोजना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here