सुपर एक्टिव रहने के लिए साग-सब्जी और प्रोटीन डाइट लेते हैं विराट, पर चाइनीज फूड और डोसा खाना भी पसंद

0

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को सबसे फिट एथलीट्स में से एक माना जाता है। वसीम अकरम, वकार यूनुस और रिकी पोंटिंग समेत कई देशों के पूर्व क्रिकेटर्स कोहली की फिटनेस की तारीफ कर चुके हैं। इन दिनों वे इंग्लैंड दौरे की तैयारियों में जुटे हुए हैं और मुंबई में क्वारैंटाइन हैं।

विराट ने शनिवार को सोशल मीडिया पर सवाल-जवाब का सेशन भी रखा। इसमें उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर जवाब भी दिए। विराट ने कहा कि वे फिट रहने के लिए बैलेंस्ड डाइट लेते हैं। इसमें साग-सब्जियां, फल, दाल और अंडे शामिल हैं। इसके साथ ही वे डोसा और चाइनीज फूड खाने में भी परहेज नहीं करते।

विराट ने कहा कि वे कॉफी, बादाम और प्रोटीन बार भी लेते हैं। इसके साथ ही दिन में एक बार वर्क-आउट करते हैं और हर रोज यही रुटीन फॉलो करते हैं। इस दौरान वे मूड लाइट करने के लिए पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ टीवी शो भी देखते हैं।

फैन: आपने आखिरी बार गूगल पर क्या सर्च किया था? विराट : फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का ट्रांसफर।

फैन: आप अपने पास्ट में क्या बदलाव करना चाहेंगे?
विराट : कुछ भी नहीं।

फैन: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु या भारत का कोई खिलाड़ी जो सबसे मजाकिया हो, स्मार्ट हो और शर्मीला हो?

विराट : मजाकिया : युजवेंद्र चहल
स्मार्ट : एबी डिविलियर्स
शर्मीला : काइल जेमिसन

फैन: विराट की बचपन की तस्वीर?

फैन: बुरे समय में आप खुद को मोटिवेट कैसे करते हैं?
विराट : रुटीन के मुताबिक काम करिए और इसको हमेशा फॉलो कीजिए। परिणाम की उम्मीद मत रखिए।

फैन: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की जर्सी के साथ एक फोटो शेयर करिए?
विराट : 
सॉरी पर ये मैं अभी नहीं कर सकता। कुछ दिन बाद मैं इसका फोटो जरूर शेयर करूंगा।

फैन: कैप्टन कूल के साथ अपने रिश्ते के बारे बताइए।
विराट : भरोसा और सम्मान।

फैन: क्या आप कन्नड़ समझ और बोल सकते हैं?
विराट : स्व्ल्पा स्व्ल्पा सर, लेकिन सारी बातें समझ नहीं आतीं।

फैन: वैक्सीनेशन के बाद आपने कैसा महसूस किया। बुखार या कोई साइड इफेक्ट?
विराट : 
शरीर में दर्द हुआ था और हल्का फीवर था। इससे ज्यादा कुछ नहीं हुआ।

फैन: आपको आलोचना पसंद है या तारीफ ?
विराट : रचनात्मक आलोचना और सच्ची तारीफ मुझे पसंद है।

फैन: आप फ्री टाइम में क्या करते हैं?
विराट : आराम करता हूं और अनुष्का शर्मा के साथ टीवी शो देखता हूं।

फैन: कोई पुराना बॉलर जो आपको परेशान कर सकता था?
विराट : वसीम अकरम

अंत में अनुष्का ने भी विराट के सवाल-जवाब सेशन में हिस्सा लिया। उन्होंने पोस्ट करते हुए विराट से पूछा तुमने मेरा हेडफोन कहां रखा है। इस पर विराट ने जवाब देते हुए लिखा बेड के साइड टेबल पर लव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here