सोना और चांदी में आई गिरावट

0

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर पांच अप्रैल 2022 की डिलीवरी वाला सोना शुक्रवार सुबह 309 रुपए की गिरावट के साथ 52,930 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमतों में भी शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर भी शुक्रवार को सोने-चांदी के भाव गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखाई दिए। सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमतों में भी शुक्रवार सुबह गिरावट दखने को मिली है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में 5 मई 2022 की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 0.49 फीसदी या 345 रुपए की गिरावट के साथ 70,126 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। वैश्विक स्तर पर भी शुक्रवार सुबह सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर शुक्रवार सुबह 4.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1996 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 5.74 डॉलर की गिरावट के साथ 1989.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। चांदी के वैश्विक वायदा भाव में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिला। ब्लूमबर्ग के अनुसार शुक्रवार सुबह चांदी का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 26.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ 25.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here