सोने की कीमतों में शनिवार को मामूली वृद्धि देखी गई। लेकिन यह 50 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे रहा। 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत शुक्रवार 46,000 रुपए था। जो शनिवार को 70 रुपए बढ़कर 46,070 रुपए हो गया। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि सोने की कीमतों 1800 अमेरिकी डॉलर के स्तर से नीचे बनी हुई हैं।
नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 46,250 रुपए प्रति 10 ग्राम था। मुंबई में यह 46,070 रुपए पर कारोबार कर रहा था। उत्पाद शुल्क और प्रदेश करों के कारण पूरे भारत में सोने और चांदी के आभूषणों की कीमतें बदलती रहती हैं। आइए जानते हैं अन्य शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के 10 ग्राम का भाव।
शहर | 24 कैरेट सोने (10 ग्राम का भाव) | |
चेन्नई | 44,510 रुपए | 48,560 रुपए |
कोलकाता | 46,550 रुपए | 49,250 रुपए |
बेंगलुरू | 44,100 रुपए | 48,110 रुपए |
पूणे | 45,280 रुपए | 48,730 रुपए |
हैदराबाद | 44,100 रुपए | 48,110 रुपए |
अहमदाबाद | 45,380 रुपए | 47,380 रुपए |
लखनऊ | 46,250 रुपए | 50,450 रुपए |
केरल | 44,100 रुपए | 48,110 रुपए |
बता दें उपरोक्त गोल्ड की दरें सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी और टीसीएस जैसे शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्थानीय ज्वैलर्स से संपर्क करें।