स्टेज पर मलाइका को अर्जुन ने दी फ्लाइंग किस

0

अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। अर्जुन कपूर, बॉलीवुड की खूबसूरत व सुपरफिट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा संग रिलेशनशिप में हैं। अर्जुन- मलाइका जब भी साथ होते तो चर्चा में आ जाते हैं। ऐसे में हाल ही में अर्जुन कपूर ने जब रैंप वॉक की तो मलाइका भी शो में शामिल रहीं और दोनों के बीच के प्यार ने फैन्स का फिर दिल जीत लिया है। दरअसल हाल ही में अर्जुन कपूर ने कुणाल रावत के लिए रैंप वॉक किया। शो में अर्जुन कपूर ने जहां रैंप वॉक किया तो दूसरी ओर मलाइका अरोड़ा ऑडियंस में मौजूद रहीं। इस रैंप वॉक से कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। किसी वीडियो में दिख रहा है कि अर्जुन कपूर के लिए मलाइका अरोड़ा खूब तालियां बजा रही हैं और सपोर्ट करते हुए उनका वीडियो भी रिकॉर्ड कर रही हैं। वहीं एक वीडियो में मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर फ्लाइंग किस देते दिख रहे हैं। वहीं किसी वीडियो में मलाइका की स्माइल और एक्साइटमेंट अर्जुन को देखने के बाद देखने लायक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here