हरियाणा सीएम मनोहर लाल बोले- शोभायात्रा निकालने के बजाय लोग करें यह काम

0

हरियाणा के नूंह में एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) समेत अन्य हिंदू संगठनों ने 28 अगस्त को एक बार फिर शोभायात्रा निकालने का ऐलान किया है, जबकि प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा रविवार को कहा, “इस महीने की शुरुआत में नूंह में जिस तरह की घटना हुई है, उसे देखते हुए यह सुनिश्चित करना सरकार का कर्तव्य है कि इलाके में कानून-व्यवस्था बनी रहे। हमारी पुलिस और प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि लोग ब्रज मंडल शोभायात्रा निकालने के बजाय अपने नजदीकी मंदिरों में जाएं और पूजा करें। यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है, लेकिन लोग जा सकते हैं और मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सकते हैं क्योंकि यह सावन का महीना है।“

प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। 28 अगस्त को यहां सभी स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे। 29 अगस्त तक इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है।बता दें, विहिप ने ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा का एलान किया है। प्रशासन की अनुमति पर विहिप नेताओं ने कहा कि उन्हें किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं है। यात्रा हर हाल में निकलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here