हिमाचल में 7 नए मंत्री बने:अकेले शिमला से 3; सबसे बड़े जिले कांगड़ा में सिर्फ एक, 5 जिलों को कुछ नहीं, 6CPS बनाए

0

हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने आज 7 मंत्रियों काे शपथ दिलाई। इनमें सबसे पहले कर्नल धनीराम शांडिल को शपथ दिलाई गई। इसके बाद विधायक चंद्र कुमार, हर्षवर्धन, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।

कांगड़ा से चंद्र कुमार, किन्नौर से जगत राम नेगी, सोलन से धनीराम शांडिल और सिरमौर से हर्षवर्धन को भी मंत्री बनाया गया है। हमीरपुर से CM सुखविंदर सुक्खू और ऊना से डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री हैं। 5 जिलों को कोई मंत्री पद नहीं मिला।

मंत्रियों को शपथ दिलाने से पहले मंत्री बनने से चूके 6 विधायकों को CM सुक्खू ने मुख्य संसदीय सचिव (CPS) की शपथ दिलाई। इनमें सुंदर सिंह ठाकुर, एमएल ब्राक्टा, राम कुमार, आशीष बुटेल, किशोरी लाल और संजय अवस्थी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here