हैप्पी बर्थडे ईशा गुप्ता: देखें जन्नत-2 एक्ट्रेस की ऐसी बोल्ड फोटोज, जो आपके दिल की धड़कने बढ़ा देगा

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ईशा भले ही फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जन्नत-2 अभिनेत्री आज (रविवार) अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं ईशा गुप्ता के बर्थडे पर उनके बारे में कुछ बातें।

ईशा गुप्ता का जन्म दिल्ली में 28 नवंबर 1985 को हुआ था। अभिनेत्री ने के मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है। ईशा को अमेरिका की एक लॉ स्कूल से स्कॉलरशिप का ऑफर मिला था। एक्ट्रेस इसकी जगह फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर चुना। ईशा गुप्ता 2007 में फेमिना मिस इंडिया का हिस्सा थीं।

ईशा गुप्ता अपने मॉडलिंग के समय से बोल्ड फोटोशूट कराती आ रही हैं। एक्ट्रेस ने बीते दिनों टॉपलेस तस्वीरें शेयर कर तहलका मचा दिया था।

एक्ट्रेस ने 2021 में फिल्म जन्नत 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद राज़ 3डी, चक्रव्यू, गोरी तेरे प्यार में, हमशकल्स, बेबी, रुस्तम आदि में नजर आईं।

ईशा टेलीविजन और वेब सीरिज में भी किस्मत आजमा रही हैं। उन्होंने नेशनल जियोग्राफिक के शो NAT GEO Super Cars को होस्ट किया है। वहीं &tv के रियलटी शो ‘हाई फीवर – डांस का नया तेवर’ में जज थीं। एक्ट्रेस जी5 की वेबसीरिज Rejctx और मैक्स प्लेयर के Nakaab में नजर आ चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here