१ स्थाई व १२ गिरफ्तारी वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

लालबर्रा पुलिस के द्वारा होली पर्व एवं शब ए बारात पर्व में शांति व्यवस्था बनाये रखने व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए ५ मार्च की रात्रि में थाना स्तर पर काम्बिंग गस्त विशेष अभियान चलाया गया और इस अभियान के तहत लालबर्रा पुलिस ने १ स्थाई वारंटी एवं १२ गिरफ्तारी वारंटी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर ६ मार्च को गिरफ्तार हुए १३ आरोपियों को न्यायालय वारासिवनी में पेश कर वहां से जेल भेज दिया है। आपकों बता दे कि पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर, अनुविभागीय अधिकारी अरविंद श्रीवास्तव के निर्देशन में होली पर्व व शब ए बारात पर्व पर क्षेत्र में शाति व्यवस्था बनाये रखने व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए ५ मार्च की रात्रि में काम्बिंग गस्त विशेष अभियान चलाने के निर्देश पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने थाना प्रभारी अमित भावसार को दिये थे। जिसके बाद थाना प्रभारी अमित भावसार के द्वारा टीम गठित कर सूचना तंत्र सक्रिय किया गया और ५ व ६ मार्च को काम्बिंग गस्त विशेष अभियान चलाकर १ स्थाई वारंटी व १२ गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस काम्बिंग गस्त विशेष अभियान में लालबर्रा पुलिस ने स्थाई वारंटी कनकी निवासी २४ वर्षीय ब्रजेन्द्र पन्द्रे को गिरफ्तार किया इसी तरह गिरफ्तारी वारंटी में मोहगांव ध. निवासी २९ वर्षीय आशीष नगपुरे, अमोली निवासी २२ वर्षीय आमिर खान, मोहगांव ध. निवासी ४५ वर्षीय विजय बरैया, अमोली निवासी ५६ वर्षीय विजय अवधिया, गणेशपुर निवासी ४५ वर्षीय रमेश ठाकरे, खमरिया निवासी ३५ वर्षीय चैनलाल राउत, ३८ वर्षीय धनेन्द्र गाते, धपेरा मो. निवासी २५ वर्षीय अनिल भुसारी, मुरझड़ निवासी रूपचंद मोरध्वजे, बेलगांव निवासी बिसराम बाहेश्वर, लालबर्रा निवासी अब्दुल खालिक व चंदपुरी निवासी विजय गुप्ता को गिरफ्तार कर ६ मार्च को न्यायालय वारासिवनी में पेशकर वहां से जेल भेज दिया है।

दूरभाष पर चर्चा में थाना प्रभारी अमित भावसार ने बताया कि ७ मार्च को होलिका दहन एवं शब ए बारात का पर्व है और पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाने एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर काम्बिंग गस्त विशेष अभियान चलाकर १ स्थाई वारंटी व १२ गिरफ्तारी वारंटी के आरोपियों को गिरफ्तार कर ६ मार्च को न्यायालय वारासिवनी में पेश कर जेल भेज दिया गया है और यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here