17 वर्षीय नाबालिक लड़की से शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म !

0

किरनापुर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी योगेंद्र पिता सुंदरलाल राऊत 23 वर्ष ग्राम सुनार ककोड़ी थाना लांजी निवासी को गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिक लड़की वर्ष 2020 में नवंबर माह में अपनी बहन जीजा के साथ मड़ई गई थी। जहां पर इस लड़की की पहचान योगेंद्र राऊत से हुई थी।

योगेंद्र राऊत ने बातचीत के दौरान इस लड़की से शादी करने की बात कही थी। किंतु लड़की ने मना कर दी थी। योगेंद्र राउत लड़की के गांव आने जाने लगा था। इस दौरान नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया।

8 नवंबर को यह लड़की अपने परिजनों के साथ रिपोर्ट करने किरनापुर थाना पहुंची। किरनापुर पुलिस ने इस लड़की द्वारा की गई रिपोर्ट पर योगेंद्र राऊत के विरुद्ध धारा 376, 376(2)एन, 450 भादवि और धारा 5L/6 पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया और योगेंद्र राऊत को इस अपराध में गिरफ्तार करके 9 नवंबर को उसे बालाघाट की विद्वान अदालत में पेश कर दिए। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here