2 नवंबर को गुजरात चुनाव के ऐलान की संभावना, हिमाचल के साथ होगी मतगणना

0

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद अब गुजरात में चुनाव तारीखों की घोषणा का इंतजार है| संभावना है कि आगामी 2 नवंबर को चुनाव आयोग गुजरात चुनाव की घोषणा कर सकता है| गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की राज्य के अलग अलग मंडलों में बैठकें हो चुकी हैं| सूत्रों के मुताबिक आगामी 2 नवंबर को गुजरात विधानसभा के चुनाव का ऐलान किया जा सकता है| गुजरात दो चरणों में कराए जाने की संभावना है| पहले चरण में सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात तथा दूसरे चरण में अहमदाबाद-वडोदरा समेत उत्तरी और मध्य गुजरात के जिलों में चुनाव कराए जा सकते हैं| 2 नवंबर को चुनाव आयोग पत्रकार परिषद में गुजरात चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है| पहले चरण का चुनाव 30 नवंबर या 1 दिसंबर को हो सकता है, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 या 6 दिसंबर को कराई जा सकती है| गुजरात चुनाव के ऐलान के साथ ही राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी| हिमाचल प्रदेश के साथ ही गुजरात चुनाव की मतगणना 8 दिसंबर को होगी| 12 दिसंबर तक गुजरात को नई सरकार मिल जाएगी| गुजरात चुनाव से पहले राज्य सरकार की एक और कैबिनेट की बैठक हो सकती है, जिसमें कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती हैं| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी चुनाव की घोषणा से पहले इस महीने के अंत तक गुजरात का दौरा करेंगे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here