जिले के भीतर भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा 2 दिन पहले स्कूलों के संचालन के समय में परिवर्तन कर दिया गया। इस आदेश का अगले दिन से ही सभी स्कूलों ने पालन शुरू कर दिया, लेकिन केंद्रीय विद्यालय भरवेली के बच्चों को गर्मी नहीं लगती इसीलिए यह स्कूल अब भी दोपहर 2 बजे तक संचालित हो रहा है।
इस विषय पर जब हमने जिला शिक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार उपाध्याय से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि उनके द्वारा कलेक्टर साहब द्वारा जारी किए गए आदेश का पालन करते हुए सभी स्कूलों को नए टाइम टेबल के हिसाब से स्कूल संचालन करने का आदेश भेज दिया था। जिसके तहत सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही स्कूल का संचालन किया जाना है।
निश्चित ही इस विषय पर जब हमने केंद्रीय विद्यालय भरवेली के प्राचार्य पीके जैन से चर्चा की तो उन्होंने दो टूक शब्दों में कह दिया कि वह आगामी सोमवार से स्कूल के समय में परिवर्तन करेंगे वर्तमान समय में स्कूल को 2 बजे तक संचालन करने के लिए उनके द्वारा कलेक्टर साहब से परमिशन ले ली गई है।
आपको बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों के संचालन के लिए जो समय सारणी जारी की गई थी उसमें इस बात का उल्लेख किया गया था, कि पांचवी और आठवीं बोर्ड की परीक्षा इस आदेश मैं शामिल नहीं होगी वह परीक्षाएं यथावत अपने समय और टाइम टेबल के हिसाब से होगी।
निश्चित ही इस आदेश का पालन करते हुए जिले के अन्य स्कूलों ने अपनी समय सारणी को बदल दिया लेकिन केंद्रीय विद्यालय भरवेली ने इस आदेश के उल्ट कलेक्टर डॉक्टर गिरीश कुमार मिश्रा स्कूल 2 बजे तक संचालित करने का समय मांग लिया। हालांकि हमारे द्वारा सवाल पूछे जाने पर उन्होंने सोमवार से स्कूल दोपहर 12 बजे तक संचालित किए जाने की जानकारी दी।
मतलब इस बात से अनुमान लगाया जाए कि केंद्रीय विद्यालय भरवेली के बच्चों को गर्मी नहीं लगती उन्हें लू के थपेड़े नहीं लगते। स्कूल भट्टी की तरह तप नहीं रहा। यही नहीं इस 40 डिग्री से अधिक तापमान में धूप की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव नहीं पड़ रहा। तभी तो केंद्रीय स्कूल भरवेली अब भी दोपहर 2 बजे तक संचालित हो रहा है। देखना अब यह है कि आगामी सोमवार से स्कूल के बच्चों को इस तपती दोपहरिया में लगने वाले स्कूल से राहत मिलती है या फिर नहीं ?