28 मार्च को एक सीध में होंगे सौर मंडल के 5 ग्रह, आप भी धरती से इस समय देखें

0

यदि आप भी चांद, सितारों की दुनिया में खोए रहते हैं और खगोलीय घटनाओं में रुचि लेते हैं तो जल्द ही आसमान में आपको एक अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिल सकती है। 28 मार्च में आसमान में एक दुर्लभ चमत्कार होने वाला है, जो आमतौर पर बहुत कम दिखाई देता है। 28 मार्च को हमारे सौर मंडल के 5 ग्रह एक सीधी रेखा में दिखाई देंगे और इन पांच ग्रहों को हम धरती से सीधे देख सकेंगे। स्टारवॉक की रिपोर्ट के मुताबिक 28 मार्च को बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और यूरेनस 50 डिग्री के एक छोटे से क्षेत्र में मिलेंगे।

28 मार्च की शाम को देखें घटना

रिपोर्ट के मुताबिक आसमान में ये दुर्लभ घटना 28 मार्च की शाम को सूरज ढलते के साथ ही दूरबीन से देखी जा सकती है। खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक 5 ग्रहों में शुक्र सबसे चमकीला नजर आने की संभावना है। बुध और बृहस्पति को क्षितिज (horizon) के पास देखा जा सकता है। इस दौरान बहुत अधिक दूरी होने के कारण यूरेनस को देख पाने में मुश्किल हो सकती है। मंगल और चंद्रमा काफी पास नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here