3 साल से शादी का झांसा देकर देहशोषण करने का आरोप

0

बालाघाट तिरोड़ी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम बोथवा निवासी एक 22 वर्षीय लड़की ने अपने ही गांव के एक युवक के विरुद्ध शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाई। 3 साल से शादी करने का झांसा देकर देहशोषण करने और शादी नहीं करने से व्यथित इस लड़की ने तिरोड़ी पुलिस थाना में युवक के विरुद्ध रिपोर्ट की। तिरोड़ी पुलिस ने इस लड़की द्वारा की गई रिपोर्ट पर युवक प्रमोद पिता लालचंद सुरजोसे 25 वर्ष ग्राम बोथवा निवासी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में वारासिवनी जेल भिजवा दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह लड़की प्रमोद को बचपन से ही पहचानती थी। अप्रैल 2020 में प्रमोद ने इस लड़की को शादी करने के लिए कहा था और बोला था कि हम दोनों एक ही जाति के हैं ।15 अप्रैल 2022 को प्रमोद लड़की के घर पहुंचा उस समय लड़की के परिवार के लोग घर में नहीं थे ।तब प्रमोद ने इस लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। उसके बाद पिछले 3 साल से प्रमोद इस लड़की को शादी का प्रलोभन देकर उसका शारीरिक शोषण करते आ रहा था। 5 सितंबर को जब लड़की घर में अकेली थी तब प्रमोद ने उसके घर आकर शारीरिक संबंध बनाए। लड़की ने प्रमोद को शादी करने के लिए कहीं किंतु प्रमोद शादी करने से इनकार हो गया और बोला कि तुझसे जो बनता है कर ले। मैं शादी नहीं करूंगा। इस संबंध में इस लड़की ने अपने परिवार वालों को बताई। तब लड़की के घर वालों ने प्रमोद और उसके घर वालों से शादी की बात किया तो प्रमोद ने शादी करने से मना कर दिया। पिछले दो-तीन दिनों से यह लड़की प्रमोद को शादी करने के लिए बोल रही थी। किंतु वह शादी करने से इनकार होने पर लड़की रिपोर्ट करने के लिए13 दिसम्बर को पुलिस थाना तिरोड़ी पहुंची तिरोड़ी पुलिस ने इस लड़की द्वारा की गई रिपोर्ट पर प्रमोद के विरुद्ध धारा 376 (2)एन भादवि के तहत अपराध दर्ज कर इस अपराध मैं प्रमोद सुरजोसे को गिरफ्तार कर लिया जिसे विद्वान अदालत में पेश कर दिए जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में वारासिवनी उप जेल भिजवा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here