5 जनपद में तय हुई सरकार

0

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में 27 जुलाई को जिले के बाद जनपद पंचायत वारासिवनी, खैरलांजी, लांजी,  परसवाड़ा, बैहर में जनपद अध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हो गई। इस दौरान वारासिवनी और परसवाड़ा में भाजपा समर्थित तो लांजी और बैहर में कांग्रेस समर्थित और खैरलांजी में पूर्व सांसद बोध सिंह भगत समर्थित जनपद सदस्य अध्यक्ष बनने में सफल हुए।
वारासिवनी में माया उइके
बात करते हैं सबसे पहले जिला मुख्यालय के निकट स्थित वारासिवनी जनपद पंचायत की यहां पर हुए जनपद अध्यक्ष के निर्वाचन के दौरान, भाजपा समर्थित माया उइके को 13 मत मिले।  तो वही नीतू कोरचे कांग्रेस समर्थित को 4 मत मिले और निशा धार्मिक इनवाते निर्दलीय को 5 मत मिले। इस तरह भाजपा समर्थित जनपद सदस्य माया उइके 8 मतो से विजयी हुई और जनपद अध्यक्ष बन गई।
खैरलांजी में आशु बनी अध्यक्ष
खैरलांजी जनपद पंचायत में हुए जनपद अध्यक्ष निर्वाचन के दौरान पूर्व सांसद बोध सिंह भगत समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी आशु पति पुनाराम बघेल को 10 वोट मिले लेकर सबसे आगे रही और  अध्यक्ष बन गई।
भगवती बनी दूसरी बार अध्यक्ष
बैहर जनपद पंचायत में जनपद अध्यक्ष के लिए में निर्वाचन के दौरान भाजपा समर्थित नेहा सिंह को 4 मत प्राप्त हुए तो वहीं कांग्रेस समर्थित भगवती सैयाम को 12 मत मिले और वह दोबारा जनपद अध्यक्ष बन गई।
परसवाड़ा में भाजपा का अध्यक्ष
परसवाड़ा जनपद पंचायत में जनपद अध्यक्ष के निर्वाचन के दौरान भारतीय जनता पार्टी समर्थित समल सिंह धुर्वे को 12 मत मिले वहीं उनकी विपक्ष के प्रत्याशी को 4 मत मिले। इस तरह समल सिंह धुर्वे परसवाड़ा जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हो गए।
लांजी में अर्चना बनी अध्यक्ष
लांजी जनपद पंचायत में कांग्रेस समर्थित अर्चना खोंगल  को 13 मत और उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा समर्थित सपना विजय को 11 मत मिले इस तरह कांग्रेस समर्थित अर्चना खोंगल अध्यक्ष बन गई।
5 जनपद में होंगे निर्वाचन
इस तरह 27 जुलाई को जिले के 5 जनपद पंचायत में अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हो गई। आगामी दिनों में जिले के अन्य पांच जनपद पंचायत जिला पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष की प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी।  जिसके लिए जनपद स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here