रविवार को नगर के कमला नेहरू सभागार में मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ ने जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया। जहा सर्व सहमति से संघ की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव हुए। दोपहर 12 से तीन बजे तक चले चुनाव में जिलेभर के कृषि विस्तार अधिकारियों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष, उपाध्याक्ष, महिला प्रकोष्ठ सहित विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का चयन किया। चुनाव परिणामों में डिलेश कुमार खांडेलकर को मप्र कृषि विस्तार अधिकारी संघ का अध्यक्ष निवार्चित किया गया। इस संबंध में कृषि विस्तार अधिकारी तथा परसवाड़ा विकासखंड के अध्यक्ष वीरेंद्र मरकाम ने बताया कि निर्वाचित अध्यक्ष डिलेश कुमार खांडेलकर वर्तमान में मप्र राज्य कर्मचारी संघ के वारासिवनी विकासखंड के अध्यक्ष हैं। चुनाव में आरके पाटिल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया है। इनके अलावा संघ में अनुविभागीय स्तर पर चार उपाध्यक्षों का चयन किया गया है। वहीं, महिला प्रकोष्ठ से जिला महामंत्री मेघा धुर्वे को चुना गया है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सीआर पटले, वीरेंद्र मरकाम, एसके चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।