किरनापुर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम नकशी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। 29 जून को दोपहर में यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई। पति द्वारा की गई मारपीट में घायल महिला रजवंती पति रामजी देवे 27 वर्ष को किरनापुर के अस्पताल से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रजवंती का मायका ग्राम पानगांव किरनापुर का है ।जिसकी शादी 2015 में रामजी देवी ग्राम नकशी निवासी के साथ हुई है। जिनके दो बच्चे हैं जिनमे बड़ा बेटा अंकित 6 वर्ष और बेटी अंकिता 4 वर्ष की है। बताया गया है कि रामजी देवी शराब पीने का आदि है रजवंती और उसके पति राम जी देवी के बीच घरेलू बातों को लेकर विवाद होते रहता था । घरेलू विवाद के चलते 2 वर्ष से रामजी देवे पत्नी और बच्चों को ग्राम नकशी में छोड़कर अपने जीजा और बहन के साथ गर्रा में रहता है और रजवंती अपने दो बच्चों को लेकर ग्राम नकशी में रहकर मजदूरी करती है। बताया गया है कि 2023 में रामजी देवे , पत्नि रजवंती को बताये बिना अपने दोनों बच्चों को लेकर गर्रा चला गया था। जिसकी रिपोर्ट रजवंती ने पुलिस थाना किरनापुर में की थी।तथा बच्चों को वापस दिलवाने के लिए रजवंती ने कोर्ट की शरण भी ली थी। कोर्ट के माध्यम से रजवंती को उसके दोनों बच्चे रामजी देवे ने वापस किए थे। रामजी देवे द्वारा पूर्व में रजवंती को की गई मारपीट का मामला अभी कोर्ट में चल ही रहा है। रजवंती अपने दोनों बच्चों को अपनी बड़ी बहन के पास नकशी में ही छोड़कर गोंदिया मजदूरी करने चली गई थी ।हाल ही में चार दिन पहले ही रजवंती अपने घर नकशी आई हुई थी। 29 जून को रजवंती अपने जीजा को देखते ही गांव में ही गई हुई थी ।3 बजे करीब उसका पति राम जी देवे आया और बेटी अंकिता को चुपचाप ले जा रहा था। रजवंती जब घर आई तब उसे बेटी अंकिता घर में नहीं दिखी।पूछताछ करने पर अंकिता को रामजी देवे द्वारा ले जाना बताया गया। इस दौरान रामजी देवी के पास उसकी बेटी अंकिता दिखाई और उसे रामजी देवे से छुड़ाई। तभी राम जी देवे ने अपनी पत्नी रजवंती को अश्लील गालियां देते हुए लाठी से मारपीट करना शुरू कर दिया और उसे घसीटते हुए रोड पर लाया। तब रजवंती के बेटा अंकित और बेटी अंकिता चिल्लाते हुए घर आकर अपनी बड़ी मम्मी को बताये जिसके बाद घर परिवार के लोंगो ने आकर बीच बचाव किये । जिसके बाद रामजी देवे पत्नि रजवंती को जान से मार डालने की धमकी देते हुए वहा से फरार हो गया। जिसके द्वारा मारपीट में रजवंती घायल हो गई थी। जिसे परिवार वालो ने तुरंत किरनापुर लाकर के अस्पताल में भर्ती किये थे।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रजवंती को जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है ।इस मामले में रजवंती द्वारा की गई रिपोर्ट पर किरनापुर पुलिस ने रजवंती के पति राम जी पिता तिलक देवे विरुद्ध धारा 294 323 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है।