Jabalpur Crime: जबलपुर के पनागर में कुत्ते के भौंकने पर सवाल की कीमत जान! जानें हैरान करने वाला मामला

0

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के पनागर इलाके में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना का कारण जानकर आप भी चौंक जाएंगे। कैसे आस पड़ोस में रहने वाले ही छोटी सी बात को लेकर भूमिया की जान के दुश्मन बन गए। कुत्तों को घुमाने की बात को लेकर आरोपियों ने इतनी बेरहमी दिखाई की लाठी डंडों से मारकर युवक को मौत की नींद सुला दिया।

घटना बुधवार रात पनागर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। इस घटना में मृतक का नाम रामभरन भूमिया है। आरोप है कि सुधा यादव और उनके तीन बेटे अपने पालतू कुत्तों को टहला रहे थे। तभी रामभरन ने कुत्तों के भौंकने पर आपत्ति जताई। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि यादव और उनके बेटों ने रामभरन पर लाठियों से हमला कर दिया। मारपीट में भूमिया गंभीर रूप से घायल हो गया।

क्या बोली पुलिस

पुलिस प्रशासन के अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि घटना बुधवार रात पनागर थाना क्षेत्र में हुई। जब रामभरन भूमिया ने यादव और उसके बेटों से सैर के दौरान पालतू कुत्तों के भौंकने पर उसे दूसरे इलाके में ले जाने को कहा। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। बाद में भूमिया पर लाठियों से जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल रामभरन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिवार के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here