भरवेली पुलिस ने ग्राम जोधी टोला में पत्नी की हत्या करने की नियत से उसे कुल्हाड़ी से मार कर प्राण घातक चोट पहुंचा कर फरार इस महिला के पति अंतराम पिता सुखराम धुर्वे 40 वर्ष को गिरफ्तार कर लिये। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है। 13 सितंबर को 2:30 बजे हुई। इस वारदात में गंभीर रूप से घायल महिला द्वारका बाई पति अंतराम धुर्वे 35 वर्ष का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वारका बाई धुर्वे अपने परिवार के साथ खेती किसानी और मजदूरी करती है। जिसका पति अंतराम धुर्वे उसके चरित्र पर शक आए दिन विवाद करते रहता था । 13 सितंबर को द्वारका बाई अपने गांव की आंगनवाड़ी केंद्र गई थी और 2.30 बजे द्वारका बाई अपने घर वापस आ गई थी ।उस समय उसका पति अंतराम धुर्वे घर में था और उसका बेटा आर्यन धुर्वे स्कूल गया हुआ था। द्वारका बाई के घर में आने के बाद अंतराम ने उससे शारीरिक सम्बंध बनाने की इच्छा जाहिर की थी। किंतु द्वारका बाई ने मना कर दी। तभी अंतराम धुर्वे ने आवेश में आकर पत्नी द्वारका बाई को गंदी-गंदी गालियां देते हुए उसने द्वारका बाई पर कुल्हाड़ी से दनादन वार कर दिया। कुल्हाड़ी का वार द्वारका बाई के गले दोनों कंधे और बाएं हाथ के बाह में लगने वह घायल हो गई थी। द्वारका बाई के चिल्लाने पर मोहल्ले के लोग दौड़े और गंभीर रूप से घायल द्वारका बाई को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किये थे।जिला अस्पताल पुलिस थाने के प्रधान आरक्षक महेंद्र मर्सकोले ने द्वारका बाई का बयान लेकर अस्पताल तहरीर अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना भरवेली भिजवा थी। भरवेली पुलिस ने इस मामले में अंतराम धुर्वे के विरुद्ध धारा 296 109 351(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किये। इस दौरान सूचना मिली की अंतराम धुर्वे अपने घर से भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमलेश यादव पुलिस टीम के साथ जोधी टोला पहुंचे और घेराबंदी कर अंतराम ध्रुवे को घर से भगाने के पूर्व भी उसे पकड़ कर लिए और थाना लाकर पूछताछ करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिए। 14 सितंबर को भरवेली पुलिस ने अंतराम धुर्वे को बालाघाट की अदालत में पेश कर दिए जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है।