अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का मनाया गया स्थापना दिवस

0

नगर मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत औल्यान्कहार में ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष, औल्याकन्हार सरपंच श्रीमती प्रेमलता/ओमप्रकाश बिसेन के निवास मेें १५ सितंबर को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वाघाड़े के मुख्य आतिथ्य, जिला पंचायत बालाघाट अध्यक्ष सम्राट सरस्वार के प्रमुख आतिथ्य एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। जिसमें सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। आयोजित अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थितजनों को कांग्रेस पार्टी की नीति-रीति से अवगत करवाकर कांग्रेस सरकार के द्वारा देशहित में कौन-कौन से कार्य किये गये है उसके बारे जानकारी दी गई। साथ ही कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रारंभ किये सदस्यता अभियान के बारे में भी जानकारी देते हुए सभी को अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलवाने एवं पार्टी हित में काम करने की बात कही गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here