घर पर सो रहे व्यक्ति को सांप ने काटा

0

बालाघाट (पदमेश न्यूज़)
बीती रात घर पर सो रहे एक व्यक्ति को अज्ञात सांप ने गाल में काटकर अस्वस्थ कर दिया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सर्पदंश के शिकार हुए व्यक्ति का नाम बूढ़ी सागौन वन वार्ड नंबर 13 निवासी 42 वर्षीय अजय पिता सुखचंद सोनवे बताया गया है।जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
अजय को लगा की कीड़ा ने काटा है
प्राप्त जानकारी के अनुसार सागौन वन निवासी अजय सोनवे फल विक्रेता है। जो रोजाना की तरह बीती रात शुक्रवार को दुकान से घर आकर खाना खाने के बाद पलंग पर सो गया था। बताया जा रहा है की देर रात्रि करीब 3 बजे किसी अज्ञात सांप ने उसके बाएं गाल पर काट लिया।जब सांप ने गाल पर काटा तो अजय को लगा कि कोई कीड़ा ने उसे काट दिया है जैसे ही अजय का हाथ गाल तक पहुंचा वैसे ही उसे सांप का आभास हुआ और उसके झटका देने पर सांप दूर गिरकर भाग गया। जिसकी जानकारी उसने अपनी पत्नी को दी।जहां पड़ोसियों की मदद से अजय को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here