वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। नगर के वार्ड नंबर १ रामपायली रोड़ स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थल पर १९ फ रवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज सेना वारासिवनी के तत्वाधान में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। जहां पर सर्वप्रथम उपस्थित जनों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पंडित की उपस्थिति में मंत्र उच्चारण के माध्यम से दूध दही सहित अन्य वस्तुओं से रुद्राभिषेक करने के उपरांत माल्यार्पण कर शिवाजी महाराज को याद किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता निरंजन बिसेन ने बताया कि मां भारती के पुत्र हिंदू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती १९ फ रवरी को आती है जो हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इनका जन्म १९ फरवरी १६३० में हुआ था जिन्होंने सनातन हिंदू धर्म को आगे बढ़ाने और कुशल प्रशासक के रूप में एक छत्र राज किया जिनके द्वारा स्वराज की स्थापना की गई। उनके द्वारा सभी को युद्ध की तकनीक सिखाई गई छापामार युद्ध गोरिल्ला युद्ध जो हम आज सुनते हैं वह सब उनकी रणनीति है। ऐसे महान छत्रपति महाराज की जयंती मनाकर उन्हें याद कर उनके विचारों को आत्मसात करने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर निरंजन बिसेन, छगन हनवत ,शैलेंद्र सेठी, दीप चौहान ,प्रफुल्ल बिसेन, समीर बिसेन ,सौरभ पटेल ,बंटी शेन्द्रे ,योगेश व्यास, शशांक डोंगरे ,आशुतोष कोहाड,़ प्रणय वासनिक ,शिवदयाल देशमुख, देवेंद्र चौधरी ,वरुण झरिया ,अभिषेक ठाकुर, वीरेंद्र सिंह डहारे ,प्रिंस नगपुरे , महेश मिश्रा ,गगन बांगडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।