वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। वारासिवनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत झाडग़ाव में जंगली सुअरो का आतंक बहुत ज्यादा बढ़ गया है। जहां पर १७ मार्च की सुबह करीब ९.३० बजे जंगली सुअरो के झुंड ने १२ वर्षीय बालिका पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने दिव्या नगपुरे को सिविल अस्पताल वारासिवनी में भर्ती कराया है जहां उपचार जारी है। मामले में वन विभाग के द्वारा प्रकरण तैयार किया गया है किंतु ग्रामीणों में जंगली सूअर के खिलाफ काफ ी आक्रोश व्याप्त है। जिनके द्वारा वन विभाग से उक्त हिंसक वन्य प्राणियों पर अंकुश लगाने की मांग की जा रही है।
जंगली सूअर के हमले से खेत में बेहोश हुई बालिका
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत झाडग़ांव निवासी राजू नगपुरे की दो बालिकाएं है। जो १७ मार्च को खेत में घूमने के लिए सुबह ९ बजे दिव्या पिता राजू नगपुरे १२ वर्ष अपनी बड़ी बहन नव्या नगपुरे के साथ घर से निकले थे। इस दौरान उनके मोहल्ले के कुछ बच्चे भी खेत की ओर गए थे जहां पर करीब ९.३० बजे जंगली सुअरो के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। जहां से सभी बच्चे जान बचाकर भागने में सफ ल हो गए किंतु दिव्या नगपुरे जंगली सुअर के हमले में घायल होकर खेत में बेहोश हो गई। जिसे बच्चों की सूचना पर परिजनों के द्वारा खेत से लाकर सिविल अस्पताल वारासिवनी में भर्ती कराया गया जहां पर उसका उपचार जारी है। यह घटना के बाद ग्रामीणों में जंगली सूअर के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है जिनके द्वारा वन विभाग से सूअर पर अंकुश लगाने की मांग की जा रही है। क्योंकि ग्राम में अत्यधिक मात्रा में जंगली सूअर की संख्या बढ़ चुकी है जो लगातार किसानों पर हमला करती आ रही है। २ महीने पहले भी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी यह जंगली सूअर एक दो नहीं करीब आधा दर्जन या उससे अधिक के झुंड में लोगों के ऊपर हमला करती है। जो लोगों के साथ फसलों को भी नुकसान पहुंचा रही है।
जंगली सूअर के हमले से दिव्या नगपुरे हुई घायल-राजू नगपुरे
किसान राजू नगपुरे ने बताया कि घायल दिव्या नगपुरे मेरी बेटी है जो अपनी बड़ी बहन के साथ खेत तरफ गई हुई थी। जहां जंगली सूअर के झुंड ने हमला कर उसे घायल कर दिया था जो बेहोश खेत में पड़ी हुई थी। जहां बच्ची के साथ खेलने गए अन्य बच्चों के साथ घर में आकर जानकारी दी गई जिस पर हम खेत पहुंचे तो मेरी बेटी बेहोश पड़ी थी। जिसे सिविल अस्पताल में लाए हुए हैं जहां उपचार किया जा रहा है।
जंगली सूअर की संख्या बढऩे से खेती में काम करने वाले लोग परेशान है-मोहेन्द्र नगपुरे
पूर्व सरपंच मोहेंद्र नगपुरे ने बताया कि गांव के राजू नगपुरे की बच्ची है वह दोनों बहन मोहल्ले के बच्चों के साथ गांव के पास खेत में गए हुए थे। जहां जंगली सूअर के झुंड ने उन पर हमला कर सभी भाग गए परंतु एक बच्ची दिव्या पकड़ाई जिसे नाजुक जगह पर करीब २ इंच गहरा घाव जंगली सूअर ने किया है। बच्ची बेहोश हो गई थी साथ वालों ने बताएं तो फिर जानकारी लगी। जंगली सूअर की गांव में बहुत ज्यादा संख्या बढ़ गई है इससे बच्चे आम जनजीवन खेती में काम करने वाले लोग तो परेशान है ही किंतु खेतों में भी बहुत ज्यादा नुकसान इनके द्वारा किया जा रहा है। वन विभाग हमारे यहां आता है उनसे कहा भी गया है पर वह अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं हम चाहते हैं कि वन विभाग सक्रियता से इन हिंसक वन्य प्राणियों पर कार्यवाही कर अंकुश लगायें।