मंगल ग्रह पर ऐसे उतरा था रोवर पर्सिवेरेंस, नासा ने जारी किया पहला वीडियो

0

हाल ही में मंगल ग्रह पर नासा ने जीवन की तलाश के लिए अपना रोवर पर्सिवेरेंस उतारा है। इसकी सफलतम लैंडिंग के बाद उसने काम करने भी शुरू कर दिया है। अब नासा ने जीवन की तलाश में मंगल ग्रह पर जो अपना रोवर पर्सिवेरेंस उतारा था, उसकी लैंडिंग का भी एक वास्तविक वीडियो जारी कर दिया है। इस लाल ग्रह की सतह पर रोवर के उतरने का पहला वीडियो नासा ने सोमवार को जारी किया गया।

तीन मिनट का है वीडियो

नासा द्वारा जारी वीडियो तीन मिनट का है और इसमें नारंगी व सफेद रंग के पैराशूट को खुलते और सतह पर रोवर को उतरते देखा गया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का यह यान गुरुवार को इस ग्रह पर उतरा था। इस टीम से जुड़े वैज्ञानिकों ने बताया कि फुटेज और तस्वीरें इतनी साफ हैं कि लगता है कि वे भी इसके साथ वहां की यात्रा कर रहे हैं। लैंडिंग टीम के प्रमुख अल चेन ने कहा कि वीडियो और तस्वीरें हमारे सपनों सरीखे हैं। ये बेहद शानदार हैं।

हवा के झोकें का आवाज भी सुनाई दी

पर्सिवेरेंस रोवर के कैमरा और माइक्रोफोन के प्रमुख डेव ग्रुएल ने कहा कि वीडियो से शुरुआती 10 सेंकड में आप जो आवाज सुन रहे हैं, वह हवा का झोंका है, जिसे मंगल ग्रह पर माइक्रोफोन द्वारा रिकॉर्ड किया गया है। नासा ने बताया कि रोवर के उतरने के दौरान माइक्रोफोन बंद हो गया था, लेकिन लैंडिंग के बाद यह काम करने लगा और हवा के झोंकों की आवाज को कैद कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here