घायल पिता से मिलने अस्पताल जा रहा था बेटा भी सड़क दुर्घटना में घायल

0

सड़क दुर्घटना में घायल पिता से मिलने अस्पताल जा रहा युवक भी सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। परसवाड़ा थाना क्षेत्र यह दुर्घटना बैहर रोड ग्राम लिंगा पोंडी और डोंगरिया के पास हुई। दोनों घायल सोमलाल परते 50 वर्ष ग्राम तीखाखारी थाना चांगोटोला और उसके बेटे विनोद परते 29 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम तीखाखारी निवासी सोमलाल 14 मार्च को साइकल से ग्राम जलगांव परसवाड़ा आया था। 15 मार्च को 10 बजे जलगांव से अपने गांव तीखाखारी जाते समय मवेशी से टकरा गया। घायल सोमलाल को परसवाड़ा के अस्पताल में भर्ती किया गया था।

परसवाड़ा अस्पताल में भर्ती होने की खबर उसके बेटे विनोद परते को लगी तब वह अपने पिता सोमलाल को देखने मोटरसाइकिल में अपने घर तीखाखारी से परसवाड़ा अस्पताल जा रहा था। तभी ग्राम डोंगरिया लच्छी टोला के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से विनोद परते मोटरसाइकिल सहित गिरने से घायल हो गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल सोमलाल और उसके बेटे विनोद परते को परसवाड़ा अस्पताल से जिला अस्पताल बालाघाट रिफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here