100 से भी ज्यादा TV शोज बना चुकीं एकता कपूर के ये हैं 12 हिट सीरियल, जो सबसे ज्यादा लंबे समय तक हुए टेलिकास्ट

0

एकता कपूर आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एकता टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवड तक अपना परचम लहरा चुकी हैं। एकता कपूर ने बालाजी टेलीकॉम के जरिए सास बहू का मसाला हो या फिर प्यार में डूबे कपल्स की कहानी, अपने सीरियल्स हर बेजोड़ कहानी को पेश किया हैं। 17 साल की उम्र में एकता ने अपने करियर की शुरुआत की थी।

वैसे एकता ने शुरुआत में विज्ञापन और फीचर फिल्म निर्माता कैलाश सुरेंद्र के साथ अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश की। लेकिन एकता के हाथ वहां सफलता का स्वाद नहीं लगा। इसके बाद अभिनेत्री ने पिता जितेन्द्र की मदद से बालाजी क्रिएशन के नाम से टीवी धारावाहिक कथा की शुरुआत की। उन्होंने 6 प्लॉट और 3 एपिसोड बनाए, लेकिन दुर्भाग्यवश सभी को खारिज कर दिया गया। इसके बाद भी एकता ने हार नहीं मानी और साल 2005 में ‘हम पांच’ शो लॉन्च किया। 

हम पांच ने एकता के करियर में चार चांद लगा दिया, इसके बाद एकता सफलती की सीढ़ियों पर चढ़ती गई। इस सीरियल के बाद बालाजी टेलीकॉम ने हिंदी में करीबन 120 सीरियल का प्रसारण किया। हालांकि इसमें कुछ सीरियल फ्लॉप हुए और कुछ सुपरहिट। वहीं बालाजी टेलीकॉम ने हाल ही में 12 सीरियल्स के 1000 से अधिक एपिसोड पूरा करके अपना डंका पूरी इंडस्ट्री में बजा दिया है। जानें एक कपूर के वो 12 सुपरहिट सीरियल्स जिन्होंने पूरे किए 1000 एपिसोड।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी

साल 2000 में स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस सीरियल को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था। इस शो के करीब 1800 से भी अधिक एपिसोड स्टार प्लस पर प्रसारित किए गए। शो की कहानी तुलसी और विरानी के ईर्द-गिर्द घूमती है। एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीकॉम में बने इस शो ने धारावाहिक टीवी शोज को एक नई दिशा दिया।

कहानी घर घर की

साक्षी तंवर ने इस शो में मुख्य भूमिका अदा किया था। बालाजी टेलीकॉम के बैनर तले बने इस शो की कहानी दर्शकों को इतनी पसंद आई थी की, शो को करीब 8 साल तक प्रसारित किया गया। शो के करीब 1600 से अधिक एपिसोड स्टार प्लस पर प्रसारित किए गए थे।

कसौटी जिंदगी की

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी कसौटी जिंदगी में मुख्य भूमिका में नजर आई थी। साल 2001 में आते ही ये सीरियल दर्शकों का सबसे लोकप्रिय शो बन गया था। शो में प्रेरणा और अनुराग के किरदार में श्वेता तिवारी और सुजैन खान की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था। इस सीरियल के भी 1000 से अधिक एपिसोड टीवी पर प्रसारित किए गए थे।

कुसुम

एकता कपूर का सीरियल ‘कुसुम’ साल 2001 में टीवी पर प्रसारित किया गया था। इस शो में नौशीन अली खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। नौशीन इस सीरियल में दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही।

कुमकुम भाग्य

एकता कपूर का पॉपुलर शो कुमकुम भाग्य दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। इस सीरियल में दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे मानव और अर्चना के किरदार में नजर आए थे। शो के 1000 से अधिक एपिसोड टीवी पर प्रसारित किया गया था। वहीं अब मीडिया खबरों के मुताबिक शो का दूसरा सीजन भी प्रसारित होने वाला है।https://www.youtube.com/embed/OrOUcSWA9JI

ये हैं मोहब्बतें

ये हैं मोहब्बते टीवी सीरियल स्टार प्लस का सबसे लोकप्रिय शो है। शो की कहानी इशिता नाम के किरदार के ईर्द-गिर्द घूमती है। साल 2013 से 2019 तक टीवी पर प्रसारित होने वाला यह सीरियल ड्रामा, सस्पेंस, इमोशन्स और प्यार मोहब्बत से भरपूर है। सीरियल ने करीब 1800 से अधिक एपिसोड पूरे किए थे। 

कुंडली भाग्य

कुंडली भाग्य में करन और प्रीता के किरदार से आप सब वाकिफ होंगे। साल 2017 से जी टीवी पर प्रसारित होने वाला यह सीरियल काफी सुर्खियों में है। हाल ही में एकता कपूर के इस टीवी शो ने 1000 से अधिक एपिसोड पूरे किए हैं।

कल्याणी (तेलुगु)

कल्याणी तेलुगु भाषीय धारावाहिक कथा है। एकता कपूर के इस शो को 17 जून साल 2019 से 22 फरवरी 2020 तक जैमिनी टीवी पर प्रसारित किया गया था। तेलुगु भाषीय लोगों के बीच इस सो को काफी पसंद किया गया। 

कस्तूरी (तमिल)

एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीकॉम के बैनर तले बना सीरियल ‘कस्तूरी’ भी काफी लोकप्रिय सीरियल रह चुका है। शो की कहानी दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई थी और लोगों ने इसकी खूब सराहना की थी। इस शो ने भी 1000 से अधिक एपिसोड पूरे किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here