महिला ने चादर की आड़ में सड़क पर दिया बच्ची को जन्म

0
NDIWßsil> ytmvtm at=h fUe ytz fUhfuU Œmqr; fUhJt;e brn˜t ythGfU> VUtuxtu - lRo=wrlgt ---------- mkckr"; Fch & dCoJ;e brn˜t lu at=h fUe ytz bü mzfU vh r=gt cåae fUtu sàb

उज्जैन जिला स्थित तहसील मुख्यालय घटि्टया में पुलिस थाना के समीप बने यात्री प्रतीक्षालय के पास शनिवार को एक महिला ने सड़क पर ही बच्ची को जन्म दे दिया। महिला पुलिसकर्मियों ने चादर की आड़ कर महिला का प्रसव करवाया। बाद में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घट्टिया भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गर्भवती महिला को शनिवार को अचानक उस समय प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, जब वह यात्री प्रतीक्षालय के समीप थी। घट्टिया थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान भी उस समय वहां से गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर महिला पर पड़ी।

उन्होंने थाना परिसर में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया और महिला की मदद करने के लिए कहा। महिला पुलिसकर्मियों ने तुरंत चादर से महिला को सड़क पर चारों ओर से कवर करते हुए वहीं प्रसव करवाया। दरअसल, महिला अस्पताल ले जाने की स्थिति में भी नहीं थी। बाद में महिला व बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घट्टिया में भेजा गया।

पंवासा पुलिस ने पकड़े दो वाहन चोर, चार बाइक जब्त

उज्जैन। पंवासा पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने चार बाइक बरामद की है। इनमें से दो बाइक इंदौर से तथा दो बाइक उज्जैन से चुराई गई है। पुलिस आरोपितों से अन्य मामलों के संबंध में पूछताछ में जुटी है।

पुलिस के अनुसार शनिवार को मक्सी रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर जा रहे दो युवकों को रोका था। दोनों वाहन के कागजात नहीं बता पाए। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम जफ्फार पुत्र इशाक खान, साजिद पुत्र हफीज खान दोनों निवासी जूनी ताजपुर बताए। आरोपितों ने पूछताछ में वाहन चोरी करना कुबूल किया है। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने चार बाइक बरामद की है। बता दें कि पुलिस ने कुछ दिन पूर्व दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया था। उस दौरान भी आरोपितों के पास से चार बाइक बरामद की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here