Salman Khan ने भांजे आहिल के साथ की पेंटिंग, दोनों की मस्ती का वीडियो हुआ वायरल

0

बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) मीडिया पर काफी छाए रहते हैं। इसका कारण उनके चाहने वाले हैं। भाईजान को अपने घरवालों से बहुत प्यार है। जब भी उन्हें समय मिलता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे अपनी बहन अर्पिता के बेटे आहिल शर्मा (Ahil Sharma) के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान अपने भांजे आहिल को पेंटिंग करना सिखा रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान आहिल शर्मा को गोद में उठा कर उनके पैरों से पेंटिंग करा रहे हैं। पेंटिंग के साथ सलमान एक बच्चे की तरह फर्श पर लेटकर भांजे के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। बता दें सलमान खान बहुत अच्छे पेंटर है। उनकी कुछ पेंटिंग्स काफी चर्चा में रही हैं।

वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। लोग कमेंट कर अपना प्यार जता रहे हैं। वहीं सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार फिल्म राधे में नजर आए थे। उनकी आने वाली फिल्म अंतिम और टाइगर 3 है। इसके अलावा सलमान रियलिटी शो बिग बॉस 15 को होस्ट करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here