धारियावाड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का कब्जा, अभय चौटाला ऐलनाबाद से चुनाव जीते

0

राजस्थान की वल्लभनगर-धरियावद विधानसभा सीटों के साथ ही हरियाणा की ऐलनाबाद सीट पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती मंगलवार को हो रही है। दोनो ही राज्यों में इन सीटों पर हार जीत का तात्कालिक असर नहीं पड़ेगा, लेकिन ये परिणाम आने वाले समय में यहां की राजनीति को प्रभावित जरूर करेंगे। तीन सीटों पर मोटे तौर पर भाजपा और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। यहां जानिए ताजा परिणाम

LIVE Rajasthan by election Results 2021:

– वल्लभनगर सीट के लिए मतों की गिनती अंतिम चरण में है। 23वें राउंड के बाद कांग्रेस की उम्मीदवार प्रीति शक्तावत 20400 वोट से आगे चल रही हैं। प्रीति को 65378, उदयलाल डांगी को 44978, रणधीर सिंह भींडर को 43519 और हिम्मत सिंह को 21278 वोट मिले हैं।

– धारियावाड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस 18,725 मतों के अंतर से जीती। निर्दलीय उम्मीदवार दूसरे, बीजेपी तीसरे क्रम पर रहे।

– वल्लभनगर में कांग्रेस 20,400 मतों के अंतर से आगे है; आरएलपी पीछे, निर्दलीय उम्मीदवार तीसरे और बीजेपी चौथे क्रम पर है। – धरियावद विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस के नगराज मीणा 18000 से अधिक मतों से जीत गए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी थावरचंद दूसरे नंबर पर रहे। जबकि भाजपा उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहा।

– वल्लभनगर विधानसभा उपचुनाव की छठे राउंड की मतगणना पूरी हो गई। यहां कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस की प्रीति शक्तावत 5058 वोट से आगे चल रही हैं। उन्हें अभी तक 18813 मतदान मिले हैं। दूसरे स्थान पर आरएलपी के उदयलाल डांगी (13278 मत) हैं। भाजपा के उम्मीदवार हिम्मत सिंह झाला (9397 मत) तीसरे नंबर पर है। जब

– धरियावाद विधानसभा क्षेत्र में 12 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। कांग्रेस के नगराज मीणा को 37613 वोट मिले। भाजपा के खेत सिंह को 27611 और निर्दलीय थावरचंद को 18942 मत मिले हैं।

वल्लभनगर-धरियावद के चुनाव परिणाम की बड़ी बातें

राजस्थान के उदयपुर जिले के वल्लभनगर और प्रतापगढ़ जिले के धरियावद विधानसभा सीट पर 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था। वल्लभनगर से कांग्रेस ने जहां प्रीति शक्तावत को मैदान में उतारा है तो भाजपा ने हिम्मत सिंह झाला को टिकट दिया है। जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर और आरएलपी के उदयलाल डांगी भी मैदान में हैं। इसी तरह धरियावद में में खेतसिंह मीणा भाजपा प्रत्याशी हैं जबकि कांग्रेस ने नगराज मीणा पर दांव खेला है। भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं के प्रतिष्ठा दांव पर लगने के साथ साथ साल 2023 के विधानसभा चुनाव में उनके भविष्य पर भी खासा असर पड़ने वाला है।

LIVE Haryana by election Results 2021:

– ऐलनाबाद विधानसभा चुनाव अभय सिंह चौटाला चुनाव जीत गए है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार गोविंद कांडा को 6708 मतों से हराया। अभय को कुल 65897 वोट, जबकि गोबिंद को 59189 और कांग्रेस के पवन बैनीवाल को 20857 मत मिले हैं। पवन की जमानत जब्त हो गई है। उपचुनाव में कुल एक लाख 86 हजार 416 मतदाताओं में से एक लाख 51 हजार 524 लोगों ने वोटिंग की। इलेक्शन में 81.42 फीसद मतदान हुआ था।

– ऐलनाबाद विधानसभा चुनाव की मतगणना के अंतिम राउंड में अभय सिंह चौटाला 6708 वोटों से चुनाव जीत गए है।

– 12वें राउंड में चौटाला को 49827 मत मिले हैं। दूसरे स्थान पर कांडा को 45866 और कांग्रेस के पवन बैनीलाल को 17004 वोट मिले है।

– 11वें राउंड में भी अभय सिंह चौटाला 3097 मत से बढ़त बनाए हुए हैं।

– 10वें राउंड में शहरी क्षेत्प में बीजेपी को समर्थन मिला है। इस राउंड में चौटाला को 40633 मत मिले हैं। भाजपा के गोबिंद कांडा को 37648 और कांग्रेस के बैनीवाल के खाते में 14951 वोट आए हैं।

 नौंवे राउंड में बीजेपी उम्मीदवार गोबिंद कांडा को शहरी क्षेत्र में अच्छे वोट मिले हैं। लेकिन अभय चौटाला 4851 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

– आठवें राउड में भी अभय सिंह चौटाला आगे है।

– सातवें राउंड में भी अभय सिंह आगे चल रहे हैं। इस राउंड में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा के मुकाबले 8180 वोट अधिक हासिल किए है।

– छठे राउंड में इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह की बढ़त बरकरार है। इस राउंड तक इनेलो प्रत्याशी को 27334 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी को 20710 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के प्रत्याशी पवन बैनीवाल को 11878 वोट मिले है।

– पांचवें राउंड में अभय सिंह 6034 वोटों से आगे है। इस राउंड तक इनेलो के अभय को अब तक कुल 22188 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा के गोबिंद कांडा को 16154 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर पवन बैनीवाल को 10763 वोट मिले हैं।

– अभय सिंह चौथे राउंड में भी आगे हैं। अभय को 19873 वोट मिले हैं जबकि दूसरे स्थान पर कांडा को 13842 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर पवन बैनीवाल को 11432 वोट मिले हैं। चौटाला अभी तक 6031 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

– तीसरे राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। अभय चोटाला बढ़त बनाए हुए हैं। तीसरे राउंड में उन्हें 11225 मत मिले हैं। दूसरा स्थान पर गोबिंद कांडा को 8017 और कांग्रेस के पवन बैनीलाल को 6547 वोट मिले हैं।

– दूसरे राउंड में अभय सिंह चौटाला 2220 मत से आगे हैं। चौटाला को 6915 वोट, गोबिंद कांडा को 4695 वोट और कांग्रेस के पवन बैनीवाल को 4174 वोट मिले हैं।

– डाक से प्राप्‍त बैलेट पेपर, तलवाड़ा खुर्द दया सिंह थेहड थोबरिया,ढाणी मंजूवाली, मिर्जा पुर, अमृतसर कलां क्षेत्रों की गिनती की गिनती में इनेलो के प्रत्‍याशी अभय सिंह चौटाला करीब 478 मतों से आगे हैं।

– पहले राउंड में इनोलो के अभय सिंह चौटाला को 3405, बीजेपी के गोबिंद कांडा को 2927 और कांग्रेस के पवन बैनीवाल को 2025 वोट मिले हैं। पहले राउंड में नोटा को 51 मत मिले।

ऐलनाबाद सीट का नतीजा इसलिए है खास

सिरसा जिले की ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था। हालांकि इस चुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन नतीजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल से लेकर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा तथा इनेलो में पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला व उनके उम्मीदवार बेटे अभय सिंह चौटाला की प्रतिष्ठा पर असर डालेंगे। इस सीट पर अक्सर देवीलाल परिवार की जीत होती रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here