भाजपा की सियासत के लिए गर्म दिन, मध्‍य प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव की दो टूक बात

0

रूवार का दिन भी भाजपा की सियासत के लिए गर्म रहा। प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष और जिलाध्यक्षों की बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव नाराज रहे। मोर्चों के प्रदेशाध्यक्षों से सवाल किया कि आपने सभी जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है?

जवाब ना में मिलने पर राव ने कहा- ‘आपके पास कार्यसमिति की बैठक तक 24 घंटे का समय है, भोपाल में ही रूको और सभी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करो। जिलाध्यक्षों को भी उन्होंने चेतावनी दी कि कल (शुक्रवार) तक जिलों की कार्यसमिति की घोषणा हो जानी चाहिए। अभी 15 जिले ऐसे हैं, जहां कार्यसमिति नहीं बन पाई है।

राव ने कहा बाहर काम मांगने वालों की लाइन लगी है, और आप लोगों को काम नहीं दे रहे हैं। भाजपा के प्रदेश कार्यालय दीनदयाल परिसर में गुरुवार को आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा उपस्थित थे। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

बगलें झाकने लगे प्रदेश पदाधिकारी

भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों से राजगढ़ में हुई बैठक में प्रवास करने के निर्देश पार्टी नेताओं ने दिए थे। शुक्रवार को जब पदाधिकारियों से प्रवास का लेखा-जोखा मांगा गया तो सब बगलें झाकने लगे। फिर कहा कि उपचुनाव में व्यस्तता के कारण प्रवास नहीं कर पाए।

हमारी लड़ाई वैचारिक है- शिवप्रकाश

पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि हमारी लड़ाई राजनीतिक ना होकर वैचारिक है। ऐसी कई ताकतें हैं, जो भाजपा के खिलाफ लगी हुई हैं, वे देश को कमजोर करना चाहती हैं इसलिए वे नहीं चाहते कि देश में भाजपा का राज रहे। ऐसी ताकतों को हमें जवाब देना है।

इंटरनेट मीडिया एवं आईटी विभाग की बैठक

भारतीय जनता पार्टी इंटरनेट मीडिया विभाग एवं आईटी विभाग की संयुक्त बैठक भी गुरूवार को हुई। बैठक में प्रभारी रजनीश अग्रवाल ने विभाग द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे जन शताब्दी वर्ष, कमल पुष्प अभियान सहित अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here