प्रियंका चोपड़ा ने यूक्रेन के मौजूदा हालात को बताया भयावह !

0

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच जंग तेज होती जा रही है। इस युद्ध का असर मासूम लोगों पर पड़ रहा है। दो देशों के बीच छीड़े इस युद्ध पर सबकी नजर है। इससे लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी भावनाएं व्यक्त कर चुके हैं। अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को यूक्रेनवासियों का दर्द देखा नहीं जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में युद्ध के हालात के बीच लोगों की समस्या, मन स्थिति और डर साफ नजर आ रहा है। इस वीडियो पर एक्ट्रेस ने एक लंबा कैप्शन लिखा है। प्रियंका लिखती हैं कि यूक्रेन में सामने आ रहे हालात भयावह हैं। निर्दोष लोग अपने और प्रियजनों के जीवन के लिए भय में जी रहे हैं। तत्काल भविष्य की अनिश्चितता को नेविगेट करने की कोशिश कर रहे हैं।

वीडियो हो रहा वायरल

उन्होंने आगे लिखा, ‘यह समझना मुश्किल है कि आधुनिय दुनिया में यह इतनी भयावह स्थिति तक कैसे बढ़ सकता है, लेकिन यह एक परिणामी क्षण है जो दुनिया भर में गूंजेगा।’ इस युद्ध क्षेत्र में बेगुनाह जिंदगियां रह रही हैं। वे बिल्कुल आपके और मेरे जैसे हैं। प्रियकां द्वारा शेयर किया गया वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसे 4 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

चेहरों पर दिख रही दहशत

प्रियंका चोपड़ा की पोस्ट काफी सुर्खियों में है। शेयर किए गए वीडियो में रूस के हमले के बाद यूक्रेन के लोगों की चिंता और परेशानी साफ दिखाई दे रही है। यूक्रेन में हमले से बचने के लिए अंडरग्राउंड स्टेशन सब-वे को बंकर में बदल दिया गया है। इस स्टेशन में कई आम नागरिक नजर आ रहे हैं। इन लोगों के चेहरों पर दहशत साफ देखा जा सकता है। इनमें कई मासूम बच्चे भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here