नवजोत सिंह सिद्धू का नया ड्रामा, हाथी पर सवार होकर महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

0

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथी पर चढ़कर केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट किया। इस दौरान नवतोज ने पत्रकारों से भी बातचीत की। कहा, ”आज दैनिक जीवन में उपयोग की जाने वाली चीजों की कीमतें एक हाथी जितनी बड़ी दर से बढ़ रही है। 80 रुपए किलो बिकने वाली दालें 130 रुपए प्रति किलो बिक रही है। सरसों के तेल के दाम बढ़कर 195 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है।”

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा जितने में लोग दाल और तेल खरीदेंगे, उतने में लोग नॉन वेज खा सकते हैं। उन्होंने कहा, चिकन और दाल की कीमतें एक बराबर हो गई हैं। ऐसे में किसान, मजदूर और मध्यमवर्गीय जनता का जीना मुहाल हो गया है। इस महंगाई का असर पूरे देश में पड़ रहा है। महंगाई इतनी ज्यादा है तो भोजन, आवास, परिवहन और स्वास्थ्य की देखभाल हो सकेगी।

पटियाला में किया प्रदर्शन

कांग्रेस नेता ने पटियाला में प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथी पर सवार होकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महंगाई के लिए लोगों को जागरुक किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां ले रखी थी। जिन पर महंगाई के विरोध में भारत सरकार के खिलाफ संदेश लिखे हुए थे।

पूरे पंजाब में प्रदर्शन कर रहे हैं सिद्धू

यह पहला मौका नहीं है जब नवजोत सिद्धू केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे हों। पिछले महीने उन्होंने अमृतसर में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया था। कहा था कि ऐसी स्थिति बन गई है कि अमीर आदमी और धनवान बनता जा रहा है। महंगाई का असर गरीबों पर पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here