सीएम शिंदे ने उद्धव ठाकरे को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी, बधाई संदेश में शिवसेना प्रमुख नहीं कहा

0

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के 62वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। लेकिन सीएम शिंदे ने अपने बधाई संदेश में ठाकरे को शिवसेना प्रमुख कह कर संबोधित नहीं किया। पिछले महीने, शिंदे तथा शिवसेना के 39 अन्य विधायक और 10 निर्दलीय विधायकों ने ठाकरे के खिलाफ विद्रोह कर दिया था जिससे महाराष्ट्र की शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस के गठबंधन वाली महा विकास आघाडी सरकार गिर गई थी जिसका नेतृत्व उद्धव कर रहे थे। सीएम शिंदे ने ट्वीट किया,पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं।
मैं उनके दीर्घायु होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। हाल में, शिवसेना के 19 में से 12 लोकसभा सदस्यों ने भी शिंदे गुट को समर्थन दिया है। शिंदे ने हाल में अपने गुट की एक राष्ट्रीय कार्यकारिणी बनाई है और उसके असली शिवसेना होने का दावा किया है। उद्धव गुट और शिंदे गुट के बीच अदालत में 16 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने के मुद्दे पर कानूनी लड़ाई चल रही है। इसके अलावा, दोनों ही गुट पार्टी के चुनाव चिह्न को लेकर भारत के निर्वाचन आयोग के समक्ष अपने अपने दावे पेश कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here