मध्यप्रदेश मे 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा भूसे का व्यापार होता है। इसमें लगभग 150 करोड रुपए का भूसा सागर जिले की खुरई से दूसरे नंबर पर भोपाल जिले के ललरिया गांव से लगभग 70 करोड रूपए के भूसे का विक्रय किया जाता है। 10 हजार की आबादी वाले इस गांव में भूसे को खरीद कर उसका स्टाक किया जाता है। भूसे की कीमत बढ़ने पर इसे खरीदारों को महंगे दामों पर विक्रय किया जाता है।
भूसे की मध्य प्रदेश सबसे बड़ी मंडी है। कई राज्यों में मध्यप्रदेश का भूसा जानवरों को खाने के लिए सप्लाई किया जाता है। भूसे का व्यापार करने के लिए भी अब लोगों ने बड़े-बड़े गोडाउन बनवा लिए हैं। बाजार की मांग को देखकर भूसा बेचने का काम शुरू कर दिया है।