नगर के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में 25 अगस्त को ब्रम्ह कुमारी विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणी की 15वीं पुण्यतिथि विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाई गई। जिसमें सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रकाश की दैदिपयमणि जिसका प्रकाश सारे विश्व में फैला है वह है दादी प्रकाशमणि
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के विशाल आध्यात्मिक संगठन का सफल नेतृत्व करते हुए दादी प्रकाशमणि ने अपने जीवन काल में विश्व कल्याण का परचम फहराया और कुशल प्रशासिका दादीजी के कर्तव्याैं गुणों चरित्रों और महानताओं की झलक सर्व को अपनी और आकर्षित करती थी ऐसी विशाल ह्रदयी व्यक्तित्व की धनी थी दादी प्रकाशमणि जिनके दर्शन मात्र से ही दुख अशांति और चिंताएं दूर हो जाती थी। ऐसी महान विभूति दादी जी ने 25 अगस्त 2007 को अपनी भौतिक देह का त्याग कर नई दुनिया के निर्माण हेतु अव्यक्त यात्रा का प्रस्थान किया उन्हें सर्व ईश्वरीय परिवार एवं उपस्थित सभी लोगो की ओर से शत शत नमन। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दादरे उपाध्यक्ष प्रीति संतोष शिव पार्षद मदन धार्मिक डॉली विक्की एडे मधु सुनील जयसवाल रितु आलोक खरे योगेंद्र लिंमजे संदीप मिश्रा ललिता लोकेश ठाकरे आशुतोष कोहड़ सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी उर्वशी दीदी जयश्री दीदी सहित अन्य गणमान्य नागरिक व ब्रह्माकुमारी दीदी भैया मौजूद रहे।