जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने सफूरा जरगर के विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। 2020 में दिल्ली में हुए दंगों की वह आरोपी हैं। कोर्ट से उन्हें जमानत मिल चुकी है। इसके बाद भी विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सफूरा के विश्वविद्यालय में आने से रोक लगा दी है। जिसके कारण वह अपना शिक्षण कार्य नहीं कर सकेगी। विश्वविद्यालय द्वारा रोक लगाए जाने के बाद, एक बार फिर सफूरा जरगर को कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ेगी।