मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर चलती कार में महिला से छेड़छाड़:आरोपियों ने 10 महीने की बच्ची को फेंका, उसे बचाने महिला भी कूदी

0

मुंबई से सटे पालघर में कुछ लोगों ने चलती कार में महिला से छेड़छाड़ की। खुद को बचाने महिला ने कार से छलांग लगा दी। मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हुई इस घटना में उसकी 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बच्ची को चलती कार से बाहर फेंका था, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि महिला खुद बुरी तरह घायल है।

पुलिस ने कहा- पीड़ित बार-बार बयान बदल रही
पालघर में मांडवी पुलिस स्टेशन में घटना की शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस ने कार ड्राइवर विजय कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है पीड़ित महिला अपना बयान बार-बार बदल रही है। उसने 3 बार बयान बदला है, ऐसे में मामले की गहन जांच करने की आवश्यकता है। वह घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है।

महिला बोली-आरोपियों को नहीं पहचानती
पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में कहा- “मेरे पीछे बैठा आदमी बार-बार हाथ लगा रहा था। यहां-वहां छू रहा था। मैंने विरोध किया तो उसने मेरे हाथ से बच्ची को छीनकर बाहर फेंक दिया। उसे बचाने के लिए मैं कूद गई। मुझे पता नहीं किसने उसे बाहर फेंका, कार में पीछे 3 लोग बैठे थे। मुझे पता नहीं वो कौन थे।”

सवाल- कार में क्यों बैठी थी महिला
पालघर में यह सामान्य बात है। यहां आने-जाने के लिए रोजाना ही लोग इस तरह कार में बैठते हैं। यह महिला भी दूसरी महिलाओं के साथ कार में बैठी थी। बाद में वे महिलाएं रास्ते मे उतर गईं। जब यह घटना हुई, तब महिला कार में अकेली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here