मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। MP प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने आबकारी आरक्षक (कार्यपालिक), जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक और पटवारी के बाद अब सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर समेत 2716 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक कैंडिडेट्स 6 मार्च 2023 से 20 मार्च 2023 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लिकेशन फॉर्म में संशोधन 25 मार्च 2023 तक कर सकते हैं।
एजुकेशन क्वालिफिकेशन: किसी भी विषय में 12वीं पास होना जरूरी। कम्प्यूटर प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेट (CPT) टेस्ट हिन्दी और अंग्रेजी टाइपिंग में पास अनिवार्य है।
आयु सीमा:18 से 40 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट दी जाएगी।
एग्जाम: 5 अगस्त 2023 को होगा।
पेपर: परीक्षा में 6 विषयों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर 100 अंक का होगा। सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य कम्प्यूटर ज्ञान, सामान्य अभिरूचि के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से होगी।
भोपाल के मैनिट में 49 पदों पर वैकेंसी
भोपाल के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) ने टेक्निकल असिस्टेंट सहित 49 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स 4 जनवरी 2023 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता: कैंडिडेट्स ने मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई/बीटेक/12वीं की डिग्री हासिल की हो। विस्तृत जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट www.manit.ac.in पर उपलब्ध है।
आयु सीमा: सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स की आयु 27 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सैलरी: चयनित कैंडिडेट्स को पे-मैट्रिक्स लेवल-3 से लेवल-6 के अनुरूप प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
सिलेक्शन प्रोसेस: टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन: इन पदों पर काम करने के इच्छुक कैंडिडेट्स आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज आखिरी तिथि से पहले इस पते पर भेज दें- रिक्र्यूटमेंट सेल (नॉन टीचिंग), मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल, लिंक रोड नंबर-3, माता मंदिर के नजदीक, भोपाल- 462003 (मध्य प्रदेश)
IOCL में 1760 पदों पर भर्ती
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 1760 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक कैंडिडेट्स IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर 3 जनवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।