महाराष्ट्र राज्य के जिला गडचिरोली में मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से बालाघाट जिले के डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। 5 जनवरी को सुबह 6 बजे यह दुर्घटना उस समय हुई जब पिकअप में दो दर्जन से अधिक मजदूर लांजी से कांजीपेठ आंध्र प्रदेश मजदूरी करने जा रहे थे। अधिक चोट लगने से दो महिला सहित 5 मजदूर को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 जनवरी की रात 9 बजे लांजी से पिकअप में करीब 2 दर्जन से अधिक मजदूर मजदूरी करने आंध्रप्रदेश के कांजीपेठ जाने निकले थे। सभी मजदूरों को ठेकेदार द्वारा कांजीपेट पहुंचा जा रहा था। 5 जनवरी को प्रातः 6: बजे जब यह पिकअप महाराष्ट्र राज्य के जिला गडचिरोली के आल्लापल्ली बल्लारशाह रोड से गुजर रही थी। तभी अहेरी के पास मजदूरों से भरी यह पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।इस दुर्घटना में डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए।
इन सभी मजदूरों को वहां के आसपास के लोगों ने अहेरी के शासकीय हॉस्पिटल में भर्ती किए ।जहां से उपचार के दौरान 6 जनवरी की रात्रि 8 बजे दो महिला सहित पांच मजदूर निवासी बैहर सरेखा जिला अस्पताल बालाघाट इलाज करवाने पहुंचे।