MP की बेटी का बॉलीवुड तक सफर:कभी बस स्टैंड पर बिताई रात, अब एक्टर पंकज त्रिपाठी के साथ की वेब सीरीज

0

दिसंबर-जनवरी का सर्द मौसम। एक अकेली लड़की को घर छोड़ना पड़ा। 104 डिग्री बुखार में बस स्टैंड पर रात गुजारी। वही लड़की स्ट्रगल कर बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के साथ वेब सीरीज में लीड रोल कर रही है। अगर आपको लगता है कि ये किसी फिल्म की स्टोरी है, तो आप गलत है। ये रियल लाइफ स्टोरी है। इसकी नायिका हैं मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में रहने वाली खुशबू अत्रे।

आज लोग खुशबू को ‘रत्ना’ के नाम से जानते हैं। जिन्होंने ​​​​​​सक्सेसफुल थ्रिलर कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ में एक्टर पंकज त्रिपाठी के साथ स्क्रीन साझा की है। खुशबू बड़वाह के रहने वाली है। फिलहाल खुशबू एक्टर अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘कैप्सूल गिल’ की शूटिंग कर लंदन से लौटी हैं। वे फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।

वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस: अधूरा सच’ में लीड रोल कर रहे एक्टर पंकज त्रिपाठी के बाद किसी ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया, तो वो है रत्ना यानी खुशबू अत्रे। खुशबू ने इस सीरीज में बिहार के छोटे से गांव की लड़की (रत्ना) का रोल निभाया है। खुशबू ने इस रोल का इतना अच्छा अभिनय किया कि वो लोगों के दिल में उतर गई। खुशबू के पिता प्रदीप अत्रे सिंचाई विभाग में इंजीनियर और मां अर्चना अत्रे गृहिणी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here