सासाराम हिंसा मामले में पूर्व भाजपा विधायक जवाहर प्रसाद गिरफ्तार

0

बिहार पुलिस ने सासाराम हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व भाजपा विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी उनके सासाराम स्थित घर से हुई। उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था।एसपी विनीत कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पूर्व विधायक के दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है। बता दें, 30 मार्च को रामनवमी के मौके पर सासाराम में साम्प्रदायिक तनाव फैला था। 31 मार्च को हिंसा उग्र हो गई थी, जिसके कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अपना दौरा भी रद्द करना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here